तुम्हारी खोज से क्लान्त हो आश्रय लिया जहाँ....... वो है विहँग नीड़

रविवार, 26 मार्च 2017

दस्तक

तू अजनबी इक दस्तक मैं बंदिशों में कैद किवाड़ तू उश्रृंखल विशाल सागर मैं दायरों में बहती नदी तू अपरिचित इक मंज़िल मैं चिर परिचित सी पगडंडी तू मांझे की तेज़ डोर मैं कटी हुई इक पतंग तू सुर का तीव्र सप्तक मैं वीणा की शांत झंकार तू मदमस्त उन्मुक्त बादल मैं रिवाजों में जकड़ी धरती तू रात का पहला प्रहर मैं भोर की पहली किरण तू खिली धूप सी सुखद दोपहरी मैं कोहरे की चादर में लिपटी सुखद शाम मौली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें